हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-बुलंदशहर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए तैयारी जोरो पर है। इसके लिए 735 करोड रुपए की लागत से हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा इसके लिए जमीन अधिग्रहण दिसंबर से शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम की एक कंपनी हाईवे की नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है। मसौदे को जल्द तैयार कर हाईवे चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। हालांकि हाईवे निर्माण के लिए वन विभाग समेत कई विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा गया है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में एनएच-9 चौराहे से सियाना होते हुए बुलंदशहर-शिकारपुर तिराहे तक करीब 49.5 किलोमीटर लम्बा फोर लेन हाईवे प्रस्तावित है। हाईवे के लिए सितंबर 2020 में सर्वे पूरा कर डीपीआर भेज दी गई थी। शासन ने इसमें बदलाव कर नई डीपीआर मांगी। अब गुड़गांव की एक कंपनी डीपीआर तैयार कर रही है जिसे जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा।
इसके लिए 22 गांव की 24 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी जिसके बाद गढ़ और बुलंदशहर के बीच 49.5 किलोमीटर लंबे हाईवे की चौड़ाई 14 मीटर हो जाएगी। इसके लिए हापुड़ और बुलंदशहर जिले के करीब 22 गांव की करीब 24 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























