👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ के जरौठी रोड पर स्थित नवदुर्गा कालोनी के लोग जनसुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं और उनमें नगर पालिका परिषद हापुड़ के प्रति गुस्सा पनप रहा है। नागरिकों ने जनसुविधाओं व विकास कार्यो की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
मौहल्लावासियों ने बताया कि वे नगर पालिका को टैक्स भी देते है, परंतु कालोनी में नाली, खड़जे का निर्माण नहीं हुआ है। नवदुर्गा कालोगी दशकों पुरानी है। वर्षा व गंदे पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। मक्खी, मच्छर पैदा हो रहे है। कालोनी के लोगों ने कालोनी में विकास कार्य कराए जाने की मांग की है।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205



























