हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ के अंतर्गत एल.एन. रोड पर स्थित एक आरा मशीन में गुरुवार की रात को बदमाश नकब लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। आरा मशीन मालिक को चोरी का शुक्रवार की सुबह उस समय पता चला जब वह अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचा और कूमल को देखकर हक्का-बक्का रह गया।
हापुड़ की श्रीनगर कालोनी के संजीव कुमार गोयल की एल.एन रोड पर आरा मशीन है। गुरुवार की रात को किसी वक्त बदमाश आए और जंगल की ओर से प्रतिष्ठान की एक दीवार तोड़ कर अंदर घुस गए। बदमाश आरामशीन प्रतिष्ठान से दो बिजली की मोटरें, दो बैटरी तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। टिम्बर व्यापारी संजीव गोयल शुक्रवार की सुबह जब प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996



























