हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मार्च 2020 में कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन बंद होने के साथ ही एमएसटी की सुुविधा भी बंद कर दी गई थी। लेकिन अब हालातों में आए सुधारों को देखते हुए मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में तीन सितंबर से एमएसटी पर सफर एक बार फिर शुरू गया है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन मुख्यालयों के लिए उन ट्रेनों की सूची जारी की है जिनमें एमएसटी पर सफर किया जा सकेगा।
इसमें मुरादाबाद मंडल की चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
बुधवार देर शाम को उत्तर रेलवे के डिप्टी सीसीएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तर रेलवे के सभी मंडलों में तीन सितंबर से चुनिंदा ट्रेनों में एमएसटी लागू किया जा रहा है। डिप्टी सीसीएम ने सभी मंडलों को इस विषय में तैयारी पूरी करने और क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) को अपडेट करने के लिए कहा है। इसके बाद मंडलीय अधिकारी निर्देशों के पालन में जुट गए हैं। वहीं कई यात्री ऐसे भी हैं जिनके एमएसटी की समय सीमा खत्म होने से पहले लॉकडाउन लागू हो गया था। ऐसे यात्रियों को शेष समय सीमा तक एमएसटी का लाभ दिया जाएगा।
मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) शुरू होने से रोजाना रेल से सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि दैनिक रेल यात्री संघ और रेलवे परामर्शदात्री समिति भी रेलवे से एमएसटी शुरू करने की मांग पिछले काफी समय से कर रहे थे।
हापुड़ रुकने वाली इन ट्रेनों में एमएसटी की गई लागू- बरेली-दिल्ली-बरेली, बुलंदशहर- तिलक, ब्रिज-बुलंदशहर।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205



























