हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा.कमल मलिक ने ग्राम बहादुरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और लोगों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली साथ ही आदेश दिया कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ मिले।
यह स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र ही लैब, जाँच सहित अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित हो जाएगा।ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा बनवाया गया है।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, डॉ रामपाल, हरवीर लोधी, कमल चौहान, डॉ0 कालीचरण आदि उपस्थित थे।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























