👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव लालपुर में 4 किसानों के घर हुई लाखों रुपए के सोने के जेवरात व नकदी की चोरी का जल्द खुलासा होगा। इस चोरी के आरोपियों की धर पकड़ के लिए देहात पुलिस व एस.ओ.जी टीम को लगाया गया है। एस.ओ.जी. प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस सिलसिले में किसान विपिन कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























