हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक दंपत्ति आनंद विहार कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह दंपति को समझा बुझाकर नीचे उतारा। दंपत्ति ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा ठगी का शिकार होने पर उसने यह कदम उठाया है।
मामला बुधवार का है जब ठगी का शिकार होने पर एक दंपति आत्महत्या करने के मकसद से पानी की टंकी पर चढ़ गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा बुझाकर नीचे उतारा।
पानी की टंकी पर चढ़े दंपत्ति को देखने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा। दंपत्ति मौहल्ला शिवगढ़ी का रहने वाला है जिसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर दंपत्ति से कुछ पैसे लिए थे लेकिन न तो नौंकरी लगी और न ही पैसे मिले जिसके बाद दंपत्ति ने मजबूरन यह रास्ता अपनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























