हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के उद्यमियों व विद्युत अफसरों की बुधवार को एक संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उद्यमियों ने विद्युत समस्याओं को गिना कर उनके अविलम्ब हल की मांग की।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, सचिव शांतनु सिंघल, उद्यमी सोनू चुग, अशोक छारिया, पवन शर्मा, प्रतीक जैन आदि उद्यमियों ने बुधवार को विद्युत वितरण निगम हापुड़ के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार व उपखंड अधिकारी राजीव कुमार के साथ बुधवार को एक बैठक की जिसमें उद्यमियों ने उद्योगों के सामने मुंह बाए खड़ी समस्याओं को गिनाया और उनके हल की मांग की।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हैं कि उद्यमियों के साथ समाजस्य बना रहे और औद्योगिक हितों की रक्षा हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि शट डाउन की समस्या को दूर करने के लिए 6 नवम्बर फीडर तार बदलने तथा ग्यारह हजार केवीए लाइन को ऊंचा किया जाएगा। धीरखेड़ा में तीन नम्बर नया फीडर भी बनाए जाएगा। तथा विद्युत वितरण में गुणवत्ता बढ़ेगी।
धीरखेड़ा विद्युत घर की क्षमता बढ़ाई जाएगी जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वह हर वक्त समस्याओं को सुनने व उनके निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। आईआईए के मंडलीय सचिव सोनू चुग ने आभार व्यक्त किया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























