हापुड़,सीमन/सूवि (ehapurnews.com); जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने धौलाना विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शाहपुर फगोता में साफ सफाई, खेल मैदान व वेलनेस सेंटर का जायजा लिया। साथ में खण्ड विकास अधिकारी विकास कुमार और जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत त्रिभुवन कौशिक व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक गोपाल राय मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस ग्राम पंचायत को चार सेक्टरों में बांटकर तुरन्त सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिए। सचिव व ग्राम प्रधान मोके पर मौजूद रहे। उन्होंने तुरन्त सफाई कार्य शुरू करा दिया। खण्ड विकास अधिकारी ने भी मौके पर ही मनरेगा से सफाई और ग्राम पंचायत में मौजूद तालाब की सफाई कराने के लिए कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी सचिवों को चेतावनी दी है कि जिस ग्राम पंचायत में गन्दगी के कारण बीमारी फैलेगी उनके सचिव व प्रधान के खिलाफ कारवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर नाली ठीक नही थी। पानी की निकासी ठीक करने के लिए कहा गया।
गौरतलब है कि इस ग्राम पंचायत में 9 जुलाई को एक बच्ची जापानी इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित पाई गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत राज विभाग, ग्राम विकास और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जायजा लिया। पीड़ित बच्ची के घर के पास खाद गढ्ढे/गोबर के ढेर मौजूद मिले। ग्राम प्रधान ने बताया कि यहां पर खाद के गड्ढे लोगों को आवंटित है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने वहां से तुरन्त कूड़े के ढेर हटवाने और उस स्थान पर पार्क विकसित करने के लिए कहा। जिन लोगों के गोबर के ढेर खुद भी हटाने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने लोगों को बेहतर सफाई, स्वच्छ पेयजल और कोविड समेत सभी संक्रामक लोगों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में टैंकर के माध्यम से पूरे ग्राम का सेनेटाइजेशन कराने के लिए कहा गया। इस ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण भी आगे किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की खामी न रहने पाए।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























