हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में बेजुबान कुत्तों को पीटने के मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौहल्ला महेशपुरी निवासी सविता के अनुसार मौहल्ला के रहने वाले सचिन, राजकुमार, आशु, जय, मूलचंद, प्रदीप, दीपू उर्फ अमन व अजय शर्मा ने कुत्तों के साथ बर्बरता की और चार जुलाई को कुत्तों को लाठी-डंडों से पीटा। विरोध करने पर पीड़िता व उसकी माता से भी दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























