हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अनवरपुर में स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत एक लाभार्थी के घुटनों का नि:शुल्क सफल ऑपरेशन किया गया। जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव निधावली निवासी अफसर की पत्नी जाफरी ऑपरेशन से पहले खड़ी तक नहीं हो पाती थी जिसका ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डां. वरुण सिंह, डां. आर. एल. साहू की टीम के नेतृत्व में सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में किया गया। आयुष्मान इंचार्ज डां. वाई सी गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और महिला ने दो से तीन दिन बाद चलना शुरु कर दिया। वहीं परिवार ने चिकित्सकों और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है।
बता दें कि सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लोगों के कई योजनाएं चलाई हुई है। आयुष्मान योजना भी उन्हीं में से एक योजना है जिसका लाभ जाफरी को मिला है। सफल ऑपरेशन के बाद संस्था के चेयरमैन डां. जे. रामा चंद्रन, वाइस चेयरपर्सन रमया चन्द्रन, सचिव एन. नटराजन, प्रधानाचार्य डां. आर. सी. पुरोहित एवं चिकित्सा अधीक्षक डां. ए. के. पांडेय समेत पूरी टीम को बधाई दी गई।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891



























