👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव बड़ौदा हिंदुआन निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत पर जाते समय मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मजदूर राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेंद्र की 5 बेटी और एक बेटा है। राजेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। राजेंद्र खेत पर धान लगाने जा रहा था कि इसी दौरान ट्रेन पटरी को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:


























