हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के खिलाफ कुछ दुकानदारों ने मोर्चा खोलता हुए एचपीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्राधिकरण पर तानाशाही का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि प्राधिकरण ने साल 2008 में सबली गेट के पास दिल्ली रोड पर स्थित उनकी जमीनों और दुकानों को हड़प लिया है जिसके चलते वह प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठै हैं। दुकानदारों का यह प्रदर्शन गुरुवार को शुरु हुआ जो कि 14 अगस्त तक चलेगा। दुकानदार का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो आत्मदाह कर लेंगे।
ललित छावनी वाले भी प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुका है लेकिन उसके बाद भी अधिकारी मानने को तैयार नहीं है और प्राधिकरण ने आदेशों की अवहेलना की है। इस दौरान सुबोध त्यागी, नूतन प्रकाश त्यागी, राजू त्यागी, रविंद्र त्यागी, मनक चंद त्यागी, हर्ष वर्धन त्यागी,रमन गोयल, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























