हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ की कार्यकारिणी की एक मीटिंग गुरुवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के आवास जवाहर गंज पर हुई जिसमें राजेंद्र गुर्जर ने कहा की कोरोना की तीसरी लहर आने के आसार हैं। जिसके लिए हम सभी को तैयार रहना है। कोरोना की दूसरी लहर में भी हम सबने अपनी व अपने परिवार की जान की परवाह किए बिना पूरी मेहनत व इमानदारी व मानवता के साथ कार्य किया था साथ ही ये भी ध्यान रखना है की हमारा कोई भी साथी किसी भी आईटम की ब्लैक मार्केटिंग न करे हमें महामारी को अवसर नहीं समझना है और अगर बिना वजह हमारे किसी सदस्य का प्रशासन द्वारा परेशान किया जाता है तो हम सब उसका विरोध करेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि हम विक्रेता है न की निर्माता अगर कोई आईटम पीछे से ही महँगे दामों पर मिलती हैं और प्रशासन चाहता है की मैडिकल स्टोरो पर सभी आईटम अवलेबल रहने चाहिए तो हमारी मजबूरी है की कुछ आईटमस महँगे ख़रीदने पड़ते हैं तो मजबूरी में महँगे ही बेचने पड़ते हैं।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ब्रजभूषण अग्रवाल ने कहा की एसोसिएशन महामारी के समय मानव कल्याण के लिये समय समय पर मास्क, सैनेटाईजर व दवाइयों के फ़्री कैम्प लगाती रही है।
कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को मज़बूत करने हेतु तन मन धन से सहयोग करने का वायदा किया।
सदस्य राजेंद्र गुर्जर,रमेश चन्द अरोड़ा,सतीश शर्मा,राकेश गुप्ता, बरज भुशण अग्रवाल,सीएल शर्मा,योगेश त्यागी ,अजेनदर त्यागी,दीपक पारासर,रामफल शर्मा,नितिन चुग,अनुराग अग्रवाल,अमित बैसला,देवांश गोयल,अंकुश गर्ग उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033


























