हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आबकारी टीम ने थाना पिलखुवा के अंतर्गत अनवरपुर में छापेमारी कर एक महिला को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक वी० के०सिंह क्षेत्र-2 धौलाना मय स्टाफ ने गुरूवार को थाना पिलखुवा हापुड के अंतर्गत दबिस दी। दबिश के दौरान गाँव अनबपुर से 1 अभियुक्त मुन्नी पत्नी राकेश नि० अनवरपुर थाना पिलखुवा हापुड के कब्जे से 25 पव्वा मिस इंडिया देशी शराब बरामद। (2)किरनपाल पुत्र आसाराम नि० नया गाँव थाना पिलखुवा हापुड के कब्जे से 50 पव्वा मिस इंडिया देशी शराब बरामद । कुल शराब की मात्रा 15 ब०ली० अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























