हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया सपा पहली प्राथमिकता गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के लिए कार्य करना है।
गढध विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में बच्चों के पढ़ने के लिए पर्याप्त व आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं और शिक्षा के मंदिर बदहाल स्थिति में हैं जिससे गढ़ क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है।
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में रोजगार के लिए कोई भी व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं कराई गई है जिसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है। सपा पहली प्राथमिकता रहेगी समाजवादी सरकार आते ही गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर रोजगार की व्यवस्था की जाएगी गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में लगातार नौजवानों की समस्याओं को उठाया जा रहा है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509





























