हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार में स्थित लोहिया पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पार्क के गार्ड हाथों में डंडा लिए एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। पिटाई का यह 24 सेकेंड का वीडियो 10 दिन पुराना है। एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा का कहना है कि पार्क में घूमने आए युवक ने बदतमीजी की और गार्डों से अभद्रता की। वीडियो पुराना है जो अब वायरल हो रहा है। इस संबंध में प्रकरण की जांच प्राधिकरण के सचिव करेंगे।
Our Trending Story: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
बताया जा रहा है कि कुछ अराजक तत्व पार्क पहुंचे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जिसके बाद गार्डों ने पुलिस को सूचना देने की जगह हाथों में लाठी-डंडे उठा लिए और युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पार्क में घूमने आए एक युवक ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में गार्ड के साथ-साथ सादे कपड़ें में भी एक व्यक्ति नजर आ रहा है जो कि युवक पर हाथ साफ कर रहा है। अर्चना वर्मा का कहना है कि मामले में जरुरत पड़ी तो अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए वीसी ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और जिलाधिकारी अनुज सिंह को एक पत्र के माध्यम से पार्क में पुलिस तैनात करने की मांग की है। बता दें पार्क में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































