👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव नूरपुर की गंग नहर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के दाहिने हाथ पर C.K.T. गुदा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
शुक्रवार की सुबह ग्रामीण गंग नहर के किनारे से गुजर रहे थे कि उन्होंने नहर में एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया परंतु पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है जिससे प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या कर शव को नहर में फैंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891

































