हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए भक्त प्रतिबंध के बाद भी कांवड़ लेने पहुंचे और हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं। रोक पर आस्था भारी पड़ती नजर आ रही है। शिवरात्री पर भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने की विशेष मान्यता है जिसे लेकर मंदिरों को सजाया गया है। हापुड़ के गांव सबली में स्थित सिद्ध पीठ सबली महादेव मंदिर में भक्तों के आगमन और जलाभिषेक को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गांव सबली की बात की जाए तो भक्तिमय रंग में रंगने के लिए लाउडस्पीकर और लाइटों की विशेष व्यवस्था की गई है, मंदिर को सजाया गया है और बच्चों के मनोरंज के लिए झूलों की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर में सैनिटाईजेशन के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
आस्था और श्रद्धा को कोई प्रतिबंध डिगा नहीं सकता, यह देखने को मिल रहा है हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के उत्साह में। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में कावंड यात्रा पर प्रतिबंध है फिर भी कांवडिए हरिद्वार व ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटना शुरु हो गए है। पहले की तरह कांवड़ियों का सैलाब तो सड़कों पर नहीं दिख रहा फिर भी कुछ कांवड़िए नजर आ रहे है, जो गंगा जल लेकर अपने गतव्य की ओर लौट रहे है। शिवरात्रि पर सुबह 3:00 बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद हापुड़ को तीन ज़ोन में बांटा गया है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941


























