हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एस.एस..वी. इंटर कालेज के इंटर परीक्षा में फेल छात्रों के भविष्य को लेकर उत्तर प्रदेश प्राधानाचार्य परिषद हापुड़ ने चिंता व्यक्त की है और परीक्षा परिणाम पर पुनः विचार करने की सरकार से मांग की है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार गर्ग ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि घोषित परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित फार्मूले के अनुरुप नहीं है। जिन छात्रों के परीक्षा परिणाम में सिर्फ प्रमोटेड लिखा हुआ है, उन छात्रों को भी अंक प्रदान किए जाने चाहिए। छात्रों के अंक पत्र पर अंकों का अंकन आवश्यक है, क्योंकि ऐसे छात्र ही भविष्य में परीक्षाओं व विद्यालयों में प्रवेश ले सकते है। उन्होंने घोषित परीक्षा परिणाम की समीक्षा की मांग की है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























