हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोषठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने मंगलवार को हापुड़ में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी नहीं बल्कि किसानों का शोषण व उत्पीड़न करने वाली सरकार है। नए कृषि कानून पूंजीपतियों के हित में है।
रालोद के नेता गंगा सिंह सैथवार के हापुड़ पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा का दावा खोखला नारा साबित हुआ है। किसानों के गन्ने का भुगतान न मिलना, बिजली दरों में बढ़ौतरी तथा डीजल व पैट्रोल के दामों में अनाप-शनाप वृद्धि ने किसानों को आर्थिक संकट के द्वार पर पहुंचा दिया है। उत्तर प्रदेश में अपराध व भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है। रालोद उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 के चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा। विपक्षी दलों का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इस मौके पर प्रो. अब्बास अली, हेमंत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
1. हापुड़ में प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार का स्वागत। (छायाःसीमन)
























