हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ में सार्वजनिक शौचालयों का रख रखाव व सफाई न होने के कारण ये शौचालय बीमारियों को जन्म दे रहे है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र है जिसके प्रवेश द्वार पर एक सार्वजनिक शौचालय है। इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका हापुड़ ने लाखों रुपए खर्च करके कराया। आज यह शौचालय अस्पताल परिसर में बीमारियों को न्यौता दे रहा है।
Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:
नागरिकों के बुलावे पर ई हापुड़ न्यूज के संवाददाता अशोक तोमर मंगलवार को शौचालय पर पहुंचे और उन्होंने गंदगी के आलम को कैमरे में कैद किया। शौचालय पूरी तरह गंदगी से अटा पड़ा है। टोटियां तक गायब है। शौचालय में पानी की आपूर्ति तक नहीं है। शौचालय में शराब के खाली पव्वे भी पड़े हुए देखे गए।
शौचालय पर लगे एक बोर्ड पर स्पष्ट अंकित है कि शौचालय की सफाई एक दिन में तीन बार यानि की सुबह 10 बजे, दोपहर 2 बजे और रात 10 बजे होगी। इसके बाबजूद कोई सफाई कर्मी उधर झांकता तक नहीं है। नागरिकों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति मजबूरी में शौचालय में चला जाता है तो उसे यूरिन इंफैक्शन जैसी बीमारी पकड़ लेती है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509
























