CBSE 12th Result 2021: मान्या, तुषार ने संयुक्त रुप से किया जिला हापुड़ टॉप










हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। हापुड़ जनपद में डीपीएस के छात्र तुषार गुप्ता व मान्या गर्ग पुत्री धीरज गर्ग ने संयुक्त रुप से 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। मान्या ने साइंस तथा तुषार ने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने के बाद दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देने वालों की पंक्ति लग गई। सभी परिचितों ने कॉल पर, मुलाकात कर छात्रों को शुभकामनाएं दी। जिले में पहले स्थान के साथ-साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर भी डीपीएस स्कूल हापुड़ के छात्रों का ही कब्जा रहा। प्रोन्नत किए गए छात्रों को बधाई देने वालो का तांता लगा है।

मान्या को मिठाई खिलाते पिता धीरज व अन्य परिजन।

जिला का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा:

सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट के नतीजे शुक्रवार दोपहर दो बजे घोषित कर किए। हापुड़ जिले के सभी सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूलों में पढ़ने वाले समस्त स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में करीब इंटरमीडिएट के 3800 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हो गए हैं।

प्रीत विहार में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र मान्या व तुषार ने जिला टॉप किया है। इसी स्कूल के स्पर्श गुप्ता ने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं में 98.8 प्रतिशत, छात्र देवांश गर्ग ने साइंस स्ट्रीम से 98.6 और अंशिका सिंहल ने कॉमर्स से 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053.







Related Posts

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद…

Read more

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

🔊 Listen to this आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पशुओं के अवशेषों से भरा कैंटर लेकर फरार होने के मामले में हाफिजपुर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

बहन से की छेड़छाड़ तो बलकटी से आरोपी पर किया हमला

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

दहेज लालची को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

पुलिस ने 5 वारंटी पकड़े

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!