हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): सांसद जनरल डॉ वीके सिंह के चयनित सांसद आदर्श ग्राम अनवरपुर की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुधवार को विकास भवन के सभागार में की गई l
बैठक में दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया कि अनवरपुर गांव में वृद्धावस्था पेंशन पहले से ही 62 पात्र व्यक्तियों को दी जा रही है अभी नए 6 आवेदन और आए हैं जो विचार धीन मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी पांच पांच फोटो गांव में स्थापित हैंड पम्पो के भेजें वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि अनवर पुर गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम पूर्ण किया जा चुका है जिला विकास अधिकारी द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि एनआरएलएम योजना के अंतर्गत गांव में 11 समूह क्रियाशील हैं मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि अनवरपुर में खेल मैदान अभी तक तैयार क्यों नहीं किया गया इस को जल्द से जल्द पूर्ण करें बैठक में जिला विकास अधिकारीव खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509


























