हापुड़,सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जिलाधकारी अनुज सिंह ने बुधवार को मृतक आश्रित स्व0 विकास कुमार की पत्नी श्रीमती ज्योति को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में अनुकम्पा के आधार पर पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त पत्र जारी किया। नियुक्ति पत्र जारी होते ही महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने इसके लिए जिलाधिकारी व पंचायतीराज विभाग का आभार जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति का पति विकास कुमार पंचायती राज विभाग में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे ।गत 24 जून को उनकी असमय मृत्यु हो गयी थी। शासन की भी मंशा है कि मृतक आश्रितों की समस्याओं को मानवता के आधार पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। लगभग एक सप्ताह के अंदर ही नियुक्ति पत्र सभी औपचारिकताओं को पूरी कराकर जारी करना विभाग की मानवीय कार्य प्रणाली का परिचायक है
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:


























