👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार की सुबह से हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। हालांकि बुधवार की तड़के की बात की जाए तो बादल जबरदस्त बरसे। संभावना है कि आने वाले सोमवार तक गरज के साथ बौछार होगी और मंगलवार को आंधी-तूफ़ान की ज़्यादा संभावना है। बता दें कि बीते मंगलवार को भी मौसम सुहावना रहा और रात बारिश शुरु हुई।
बुधवार को सुहावने मौसम का वीडियो हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शेयर की है। वहीं हापुड़ के लोगों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर बारिश की वीडियो पोस्ट की है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941


























