हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव देहरा में रास्ता डूब गया है। सड़क रुपी विकास यानी Development पानी में कहीं छिप गया है। सड़क पर हुए इस जलभराव के चलते बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है।
वर्षा ने वर्षों से पड़ी खस्ताहाल गांव देहरा की सड़क की सच्चाई सभी के सामने लाकर रख दी है जहां बारिश के चलते हुए जलभराव ने लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है। हालात यह हैं कि यहां से पैदल निकलना तो दूर बल्कि किसी वाहन पर भी निकलना आसान नहीं है। उसके लिए आपको पानी की चुनौती रुपी अग्नि परीक्षा देनी होगी। खराब सड़क और बेहतर जलनिकासी का न होना इस समस्या की जड़ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में पिछले कई वर्षों से यही हालात हैं। जहां टूटी सड़क लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। आए दिन यहां वाहन सवार फिसल जाते हैं या वाहन खराब हो जाते हैं। जलभराव के चलते यहां जाम लग जाता है। लोगों की मांग है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए और सड़क का निर्माणक कराया जाए।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur

























