हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम आदमी पार्टी हापुड कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हापुड़ के मौहल्ला कोटला सादात, इंदरगढ़ी में सदस्यता कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी।
आप के विधानसभा प्रभारी जोगेन्द्रदास ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई और कहा कि सरकार बनने पर दिल्ली सरकार के कल्याणकारी माडल को यू पी में भी लागू किया जायेगा। आप के मुखिया दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से सीख लेकर उनकी तारीफ अब विपक्षी भी करने लगे हैं ।
जिला उपाध्यक्ष पंडित मनोज भारद्वाज ने कहा कि आज कमरतोड़ महंगाई से देश की आम जनता परेशान हैं।ऐसे में दिल्ली सरकार लोगों के शिक्षा ,ईलाज व बिजली जैसे जरूरी खर्चे वहन करके, बड़ी राहत देने का काम कर रही है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल शर्मा ,कपिलत्यागी ,वी पी सिंह आजाद,महबूब अली,आबिर,नसीर आदि उपस्थित थे।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























