हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): छह सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थय विभाग के एम्बुलेंस कर्मचारियों ने शुक्रवार को गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। यह धरना 25 जुलाई तक चलेगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने ड्यूटी भी निभाई और खाली होने पर फिर धरने में शामिल हो गए।
जिला मीडिया प्रभार रंजीत यादव ने बताया कि उनका संगठन 6 सूत्री मांगों को लेकर गत कई माह से आवाज उठा रहा है, परंतु कोई आवाज नहीं सुन रहा है।
उनकी प्रमुख मांगों में एएलएस एम्बुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए, कोरोना महामारी को दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धा एम्बुलैंस कर्मचारी को ठेकेदारी से मुक्ति दी जाए, कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को जल्द बीमा राशि और सहायता राशि दी जाए। सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है, तब तक मिनिमम वेज तथा चार घंटे की ओटी दिया जाए।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur


























