हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पशुओं के अवशेषों से भरा एक छोटा हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पलट गया जिसमें सवार दो लोग मामूली रुप से घायल हो गए। छोटा हाथी पलटने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से छोटा हाथी को सीधा किया और यातायात सुचारु किया।
मामला गुरुवार की शाम का है जब एक छोटा हाथी पशुओं के अवशेष लेकर गढ़ से हापुड़ की ओर आ रहा था कि अचानक वाहन का टायर फटने से छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव शाहपुर जट के पास का है। छोटा हाथी पलटते ही सड़क पर पशुओं के अवशेष बिखर गए और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने क्रेन की मदद से छोटा हाथी को सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई लेकिन वाहन में सवार दो लोग मामूली रुप से घायल हो गए।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur






























