हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। कानून के जानकारी के रुप में बैठे एक हैवान द्वारा की गई इस हैवानियत में मासूम बच्ची चार महीने की प्रेग्नेंट हो गई जिसके बाद आरोपी ने एक नर्स के साथ मिलकर बच्ची का गर्भपात करा दिया।
रोंग्टे खड़े करने वाला ये मामला हापुड़ शहर का है जहां एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय बच्ची पर उसके पड़ोसी की गंदी नज़र थी। हैवान के रुप में बैठा पड़ोसी बच्ची को अलग-अलग बहानों से अपने घर बुलाता और अपनी बेटी के समान नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता। पिछ्ले लगभग पांच महीने से आरोपी इस घिनोनी हरकत को लगातार अंजाम दे रहा था जिससे मासूम खूलने कूदने की उम्र में ही गर्भवती हो गई। बच्ची के पेट में जब दर्द हुआ तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने पीड़िता को इस कदम डराया धमकाया वो इस सदमे से अभी तक उबरी ही नहीं हैं।
कानून का ज्ञानी शादी-शुदा है, उसकी उम्र लगभग 45-50 साल है। अपनी हरकतों के अंजाम से वाकिफ इस आरोपी को किसी को कोई खौंफ नहीं रहा। वो किसी न किसी बहाने बच्चों को घर बुला लेता और रेप करता। बच्ची तड़पती-चिल्लाती लेकिन इस दरिंदे को अपनी हवस मिटानी थी। जब मामले से हैवानियत से पर्दा उठा तो आरोपी ने पीड़ित बच्ची समेत उसके माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी दी और जबरन बच्ची का गर्भपात कराया। आरोपी की इस घिनौती करतूत में उसका साथ दिया नर्स का लिवाज़ ओढ़े डां. शेनू उर्फ शोनू ने जिसने 16 जुलाई देर रात पीड़िता के घर पहुंचकर गर्भपात कराया और बच्चे को कूड़ेदान में फेंक दिया। जब मामला सामने आया तो मां-बाप के पांव तले जमीन खिसक गई। वो खुदखुशी करने की सोचने लगे।
अपनी बच्ची की दर्दनाक हालत देख मां का जी भर आया। बेटी की ऐसी हालत देख मां तड़प उठी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर सभी ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से गुहार लगाई। मामले की जांच एसपी ने सीओ सीटी एस.एन. वैभव पांडे को सौंपी जिसके बाद मंगलवार की रात आईपीसी की धारा 373 (3), 313, 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान हापुड़ कोतवाल सोमवीर सिंह ने अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया। बच्ची का मेडिकल हो चुका है। फिलहाल नर्स पुलिस गिरफ्त में है लेकिन आरोपी अभी मौके से फरार है। आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर व एक अन्य टीम का गठन किया गया है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























