हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा व दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की मध्य रात्रि के बाद थाना धौलाना के देहरा चौकी झाल क्षेत्र में एलओ स्कीम लगाई थी जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारीगण समय से पहुंचे किंतु चौकी प्रभारी देहरा झाल उ0नि0 अरमान मलिक,चौकी पर नियुक्त है0कां0 सुभाष चंद्र व है0कां0 देवेन्द्र उपस्थित नहीं हुए।पुलिस कर्मियों का यह कृत्य कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता को दर्शाता है जिसकारण पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उक्त तीनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया और इस सम्बंध में जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी है।
पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि सभी अधिकारी व कर्मचारीगण अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें किसी प्रकार का कोई इवेंट एवं आकस्मिकता आती है तो तुरंत मौके पर पहुंचे। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना थाना क्षेत्र न छोड़े, यदि कोई ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509:





























