हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पुलिस ने वाहनों का जबरदस्त चैकिंग अभियान चलाया। ईद को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार की दोपहर यह अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ऑटो, बसों, बाइकों और अन्य वाहनों को रोक-रोककर कागजों की जांच की और सामान चैक किया। दरोगा वासुदेव पुलिस ने बल के साथ यह अभियान चलाया। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा।
इस दौरान एक प्राइवेट बस का भी एक हजार रुपए का चालान किया गया। यह बस तय संख्या से अधिक यात्रियों को छत पर बैठाकर ले जा रही थी जिसके चलते पुलिस ने बस का चालान कर दिया।
ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































