👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को हापुड़ के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे जिस कारण वादकारियों को परेशान देखा गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि बैंच स्थापना की मांग करीब चार दशक पुरानी है, परंतु केंद्र व प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। बैंच स्थापना से वादकारी लाभान्वित होंगे और उन्हें सस्ता व जल्दी न्याय मिलेगा।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

























