हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिसकर्मी वैसे तो लोगों को कानून का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन जब खाकी पहने पुलिसकर्मी मैदान में नजर आते हैं तो खुद ही कानून का मजाक बनाते हैं। ताजा मामला हापुड़ की गढ़ रोड का है जहां पुलिसवालों ने वर्दी की आड़ में कानून का मजाक बनाया। मास्क न लगाने वालों के चालान काटने वाले पुलिसकर्मी खुद मास्क ही नहीं लगाते। तस्वीर एक दम साफ है कि किस तरह यह पुलिसकर्मी कोविड नियमों का मजाक बना रहे हैं। गले में लटका गमछा मुंह और नाक को छोड़कर सभी कुछ कवर कर रहा है।
आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला:
यह तस्वीर है हापुड़ की गढ़ रोड की जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बाइक से पुलिस की लैपर्ड में टक्कर लग गई। गुस्साए दोनों पुलिसकर्मी बाइक सवार को भीम नगर चौकी ले आए लेकिन इस दौरान पुलिस ने खुद की कानून का मजाक बना डाला। रोजाना कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान का चाबुक चलाकर जमकर जुर्माना वसूल रही है और सबसे बड़ी विडंबना इस बात की है कि यह पुलिसकर्मी खुद की मास्क नहीं लगा रहे। इन दोनों पुलिसकर्मियों के स्वभाव से तो ऐसा लग रहा है कि यह तो कोरोना भी खाकी से खौंफ खाता है या इन दोनों को कोरोना से ड़र नहीं लगता है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन लगातार लापरवाही पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी ये मानने को तैयार नहीं है।

























