हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जूना अखाड़े राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी श्री सोहन लाल गिरि जी महाराज का सोमवार को बृजघाट पर निधन हो गया। बृजघाट पर संत की अंतिम यात्रा धूमधाम से निकाली गई और लोग उनके दर्शन हेतु उमड़ पड़े।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक कमल सिंह मलिक ने पहुंच कर संत के दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संत सोहन लाल गिरि ने जीवन भर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया।

























