हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अनवरपुर में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु छात्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सैंकड़ों छात्रों ने सोमवार को भी इकट्ठा होकर कॉलेज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे इंटर्न सरस्वती के ओपीडी के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए और कॉलेज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने ओपीडी के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है लेकिन पीछे से मरीजों आ और जा सकते हैं। छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची।
छात्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक कॉलेज द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला है और उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। बता दें कि गुरुवार को यह प्रदर्शन शुरु हुआ जिसके बाद शुक्रवार को भी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ हंगामा किया और शनिवार को जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नहीं हुआ है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























