VIDEO: महंगाई व अपराध के विरोध में सपाई सड़क पर उतरे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पैट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दामों में वृद्धि तथा उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व कथित भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को हापुड़ के नगर पालिक परिषद के परिसर में धरना दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा कर विरोध व्यक्त किया।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर धरने व प्रदर्शन का आह्वान सपा की प्रदेश हाई कमान ने किया था।

 समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, अनिल आजाद, इकबाल कुरैशी सहित सैकड़ों सपाई पार्टी के झंडे, बैनर लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। सपाइयों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसे संगीन अपराध बढ़ रहे है। किसान व व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ा है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोल बाला बढ़ा है। पैट्रोल, डीजल व गैस के दामों में वृद्धि ने लोगों को हिला दिया है। प्रदेश का नौकरशाह सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सीखाने के लिए तैयार बैठा है।

सपा की प्रमुख मांग है कि पैट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि  को वापिस लिया जाए। किसान व व्यापारी का उत्पीडन बंद हो। सपा नेताओं ने 16 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!