हापुड़ में मशहूर ब्रांड का नकली मोबिल आयल पकड़ा










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित कृष्णा नगर कालोनी के एक मकान पर छापा मार कर नकली मोबिल आयल तैयार करने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मशहूर कम्पनियों के खाली डिब्बे बरामद किए है।

जनपद हापुड़ के गांव दोहिनी का एक व्यक्ति हापुड़ आकर कृष्णा नगर कालोनी में रहने लगा और उसने मशहूर कम्पनियों के नाम से नकली मोबिल आयल तैयार करने का धंधा अपना लिया। आरोपी वाहनों की सर्विस करने वाले कारीगरों से मशहूर ब्रांड की कम्पनियों के खाली डिब्बे खरीद कर ले आता था और उन डिब्बों में घटिया मोबिल आयल भरकर पुनः बाजार में बेच देता था। इस नकली मोबिल के तीन-चार बार इस्तेमाल करने से ही वाहन का इंजन बैठ जाता था।

थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से मशहूर ब्रांड के खाली डिब्बे और मोबिल आयल बरामद किया है।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
error: Content is protected !!