हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): वैश्य महिला सेवा समिति की एक बैठक बुधवार को हापुड़ में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं को औषधीय पौधों का वितरण किया गया।समिति की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पौधारोपण करें और रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। जनसंख्या नियंत्रण पर कानून जल्दी लागू हो। समिति के संरक्षक नरेंद्र कुमार ने समिति के आगामी कार्यक्रमों व सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति की सचिव पूनम गुप्ता, अनिता गुप्ता, पुनीत गर्ग, रश्मि जिंदल, गीता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























