सर्किल रेट न बढ़ने से ब्लैक मनी वालों को मौज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सर्किल रेट न बढ़ने से उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है, जबकि खुले बाजार में जमीनों के दाम कई सौ प्रतिशत तक बढ़ गए है। जनपद में वर्ष-2020 से सर्किल रेट नहीं बढ़े है। सर्किल रेट न बढ़ने का फायदा ब्लैक मनी वाले खुल कर उठा रहे हैं और वे ब्लैक मनी का निवेश प्रोपर्टी में खुलकर कर रहे है।

उदाहरण के तौर पर हापुड़ के रेलवे रोड पर सर्किल रेट पर 23 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है, जबकि रेलवे रोड पर जमीनों के भाव फ्रंट के चार लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर तक है, जबकि फ्रंट के पीछे के भाव तीन लाख रुपए प्रति वर्ग मीटर है। गत डेढ़ वर्ष में रेलवे रोड पर ही प्रोपर्टी में अरबों रुपए का निवेश हुआ है।

यदि बात शिवपुरी की करें तो सर्किल रेट बीस हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है जबकि शिवपुरी के प्रवेश मार्ग पर एक-डेढ़ लाख रुपए तथा अंदर की ओर 40-50 रुपए प्रति मीटर के भाव ह । यही स्थिति जवाहर गंज, रामगंज, श्रीनगर, ज्ञानलोक, आलोक, सरस्वती एन्कलेव, सूर्या विहार, राधापुरी, विवेक विहार आदि इलाकों की है।

यदि आयकर, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, प्रवर्तन निदेशालय रेलवे रोड और उससे जुड़े मौहल्लों व कालोनियों में गत डेढ़ वर्ष में हुए प्रोपर्टी के बैनामों की जांच करे तो भारी ब्लैक मनी पकड़ में आएगी। हापुड़ का रजिस्ट्री विभाग भी ब्लैक मनी को खपाने में मददगार साबित हो रहा है।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!