
गांव हसनपुर में किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर में बुधवार को अनुज चौधरी पुत्र चंद्रपाल सिंह के खेतों में आग लगने से हड़कंप मच गया। पीड़ित के करीब तीन बीघा भूमि में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान पीड़ित को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है जिसने आर्थिक सहायता की मांग की है।
अनुज ने 5 बीघा जमीन में गन्ने की फसल लगा रखी थी जिसके ऊपर से गुजर रही 11000 की जर्जर लाइन से निकली चिंगारी से 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 90,000 से ₹1,00,000 का नुकसान हो गया। पीड़ित ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















