हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेसजनों ने सोमवार को पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में हापुड़ में तांगा यात्रा निकाली महिलाओं ने चूल्हे पर रोटियां सेक कर तथा हाथों में खाली सिलेंडर लेकर महंगाई का विरोध किया। आज के प्रदर्शन का आह्वान काग्रेस हाईकमान जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, मोनिका शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, दिनेश शर्मा, सैय्यद आयजुद्दी, निसार पठान, अनूप कर्दम, भरत लाल शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और पैट्रोल डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि पर रोष जताया। कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी पैट्रोलियम दामों में वृद्धि को वापिस लेने की मांग कर रहे थे।
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों की तांगा यात्रा गांधी प्रतिमा से शुरु होकर गोल मार्किट, सर्राफा बाजार होते हुए सिकंदर गेट पर समाप्त हुई। इस यात्रा में शामिल कांग्रेस नेत्रियां एक चूल्हे पर रोटियां सेक रही थी और बाइक तांगा में रखी थी। शामिल कांग्रेसी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने आरोप लगाया कि पैट्रोलियम दामों में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पैट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कृषि व औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि पैट्रोलियम दामों में वृद्धि को वापिस लिया जाए।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


































