हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ये दृश्य जो आप देख रहे हैं… ये तस्वीर है हापुड़ की तीर्थनगरी की… जहां परिवार असहाय लोगों को कपड़े दान करने के लिए पहुंचा… लेकिन उसके सामने ही उन्हीं असहाय लोगों ने छीनाछपटी शुरु कर दी। कुछ तो गाड़ी में घूसकर कपड़े निकालकर भाग खड़े हुए। कुछ ही सेकेंडों में दान के नाम पर कार में रखे कपड़ों को कुछ लोग लेकर भाग गए और यह युवक कुछ समझ ही नहीं पाया। आपको बता दें कि छीना-झपटी करने वाले ये लोग भीखारी हैं जिनका झुंड आने वाले श्रद्धालुओं को इसी तरह परेशान करता है।
हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर जहां लोग आस्था की डूबकी लगाते हैं… जहां आस्था का सैलाब उमड़ता है… हर अमावस्या पूर्णिमा और रविवार को श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि गंगा में स्नान कर दान करने शुभ माना जाता है। यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन इन सभी पर श्रद्धालुओं पर भिखारी गैंग की नजर बनी रहती है जो नहा रहे श्रद्धालुओं के कपड़े तो चुरा ही लेते हैं। इसके साथ ही दान के लिए आने वाले कपड़ों की छीनकर भाग जाते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां अपने पूर्वजों की अस्थि विसर्जन के लिए गंगा किनारे आए लोगों के साथ बदसलूकी और छीनाछपटी की गई। ये परिवार दान के लिए कुछ कपड़े बांट रहा था। इसी दौरान भिखारियों का गैंग मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते दान झीनाझपटी में बदल गया और भीखारी कपड़े लेकर भाग गए और आपस में भिड़ गए। भिखारियों के आतंक की तरह यहां यह तस्वीर आम हो गई है लेकिन इससे आने-जाने वाले लोग बेहद परेशान हैं।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


























