👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव लुहारी में एक खेत के पानी में रात करंट उतर आया जिससे एक गौवंश व जलीय जंतु मेढ़क आदि की मौत हो गई।
गांव लुहारी के किसान ने धान की बुआई के लिए टयूबवैल की मदद से पानी भरा था। खेत के किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। किसी वजह से खेत में करंट उतर आया और एक गौवंश व मेढ़क आदि की मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह खेतों पर गए किसानों ने यह हादसा देखा तो दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को सही किया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099





























