हापुड़/अमरोहा, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बदमाश से चोरी के जेवर खरीदने वाला सर्राफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुका है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामला जनपद हापुड़, अमरोहा तथा बुलंदशहर के जुड़ा है। बीती 24 मार्च को जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी रजुआ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अमरोहा के गजरौला में महिलाओं को साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेंड के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि बुलंदशहर के मौहल्ला सरायवाली गली का निवासी टिल्लू उनसे चोरी का सामान खरीदता था। अमरोहा पुलिस ने रविवार को सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया जिससे 6 हजार 230 रुपए नकद बरामद किए गए है।
अमरोहा पुलिस को शक है कि बदमाश आस-पास के जिलों मे भी चोरी के जेवर बेचते थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























