👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आदर्श नगर कालोनी दस्तोई रोड के सैकड़ों परिवारों ने सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पर धरना देकर जिला प्रशासन को अपने-अपने घरों की चाबियां एकत्र कर जिलाप्रशासन को सौंपने का ऐलान किया है। सैकड़ों परिवार नाली, खड़ंजे का निर्माण न होने तथा विकास से वंचित रहने के कारण क्षुब्ध है।वरिष्ठ नागरिक रामभूल की अगुवाई में सैकड़ों परिवार का विकास न होने से क्षुब्ध है और वे गत एक पखवाड़ा से आंदोलनरत है। इस आंदोलन में महिलाएं व पुरुष तथा बच्चे शामिल है। आदर्श नगर दस्तोई रोड की पांच गलियों के सैकड़ों परिवार सोमवार को अपने-अपने घरों से पर ताला ठोक कर झंडें, बैनरों के साथ कलैक्ट्रटे जा पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी तुरंत नाली, खड़जों का निर्माण तथा विकास कार्य शुरु करने की मांग कर रहे थे। उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।रामभूल बताते है कि गत 15 वर्ष से सैकड़ों परिवार नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे है। आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। विकास के अभाव में कोई उनके मकानों को खरीदने के लिए भी तैयार नहीं है। गत एक सप्ताह से वे धरने पर बैठे है, कोई सुनने को तैयार नहीं है।प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट को दिया और चेतावनी दी कि यदि तीन माह में विकास कार्य शुरु नहीं किए गए तो वे पुनः आंदोलन का सहारा लेंगे।आज के धरना, प्रदर्शन में रामभूल, कृष्णपाल, कुसुम देवी, सोनू, राखी, भोपाल, वीरपाल सिंह, पुष्पा देवी सहित सैकड़ों परिवार शामिल थे। हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 






















