👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के विस्तार हेतु रविवार को ग्राम दत्तियाना में ग्राम प्रधान रजनीश त्यागी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया तथा समस्याओं के हल हेतु एक जुटता से हल कराने का निर्णय लिया गया। अनेक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव यतेन्द्र शर्मा और ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत् पत्र सौंपे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन व किसानों की भलाई में कार्य करने के संकल्प को दोहराया।






























