हापुड़, सीमन/निशांक शर्मा (ehapurnews.com): नेपाल (Nepal) के राजदूत राम प्रसाद सूबेदी शनिवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ गंगा तट पर मां गंगा की आरती में भाग लिया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और गंगा जल देकर सम्मानित किया गया। राम प्रसाद ने अपना अनुभव भी साझा किया।
गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे नेपाल (#Nepal) के राजदूत राम प्रसाद सूबेदी (Ram Prasad Subedi) ने भारत और नेपाल को एक ही परिवार की संज्ञा दी। इस दौरान सूबेदी ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध मजबूत है और जो भी समस्याएं हैं उन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा। राजदूत ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच जल्द ही ट्रेन का संचालन फिर से शुरु किया जाएगा।
इसी के साथ राजदूत बोले कि नेपाल के 171 देशों से संबंध है जिनसे भारत के संबंधों की तुलना नहीं की जा सकती। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में परिवार के साथ आए राजदूत राम प्रसाद सूबेदी इस दौरान कई अहम विषयों पर भी प्रकाश डाला।





























