हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में संचालित पक्षी औषधालय से शनिवार को 16 ऐसे पक्षियों को खुले आसमान में विचरण करने हेतु आजाद किया, जो इलाज के बाद स्वस्थ हो गए।
हापुड़ के जैन पक्षी औषधालय में विभिन्न इलाकों से घायल पक्षियों को बाइक, एम्बुलैंस द्वारा लाया जाता है और फिर उनका निःशुल्क इलाज किया जाता है। घायल पक्षी जब स्वस्थ हो जाता है, तब उन्हें खुली हवा में वितरण हेतु आजाद कर दिया जाता है।
संस्था के अनिल जैन, तुषार जैन, पुनीत जैन, शुभम् जैन, आर.के. जैन, मीनू जैन एडवोकेट, सुरेश जैन, सौरभ जैन आदि ने शनिवार को 16 घायल पक्षियों के स्वस्थय होने पर आजाद किया गया।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























